जिला में फ्रंट लाइन कार्य कर रहे वालंटियर सहित 31 लोग कोरोना की चपेट में

Himachal News Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
20 दिसंबर। जिला सोलन में पिछले कुछ दिनों से फ्रंट लाइन कार्य कर रहे वालंटियर लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे है। रविवार को गर्भवती महिला, फ्रंट लाइन वालंटियर सहित 31 लोग कोरोना की चपेट में आए है। इनमे 21 पुरुष व 10 महिलाएं कोरोना की चपेट में आई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि जिला सोलन से 275 सैम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। इन सैम्पलों में 180 सैम्पल आरटीपीसीआर के जरिए केंद्रीय अनुसन्धान संस्थान कसौली भेजे गए थे। इनमे से 28 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 132 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। ट्रुनेट के जरिए 02 सैम्पल जांचे गए है, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

इसी तरह रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से सोलन जिला के विभिन्न संस्थानों में 93 सैम्पल जांचे गए है। इनमे से 03 सैम्पल पॉजिटिव व 90 सैम्पल नेगेटिव आए है।
रविवार को सोलन से 09, बद्दी से 03, नालागढ़ से 08, परवाणू से 01, एमएमयू से 03, अर्की से 05 व चंडी से 02 मामलें है। कैटेगरी के अनुसार जिला में आईएलआई के 16, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 05, गर्भवती महिलाएं 02 व फ्रंट लाइन कार्य कर रहे 08 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है।

News Archives

Latest News