DNN सोलन ब्यूरो
07 अक्तूबर। जिला सोलन में कोरोना का कहर थम नहीं रह है। जिला में बुधवार को भी बड़ी संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिला मुख्यालय सोलन में ही 34 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। साथ ही अधिकतर मामलें डारेक्ट कॉन्टेक्ट के है। बुधवार को जिला में 55 नए कोरोना के मरीज आए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला सोलन से बुधवार को 260 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 55 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है, जबकि 195 सैम्पल नेगेटिव है। इन सैम्पलों में 01 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस चला है बल्कि 09 सैम्पल इनकनक्ल्युसिव पाए गए है, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग पुनः जांच के लिए भेजेगा।
बुधवार को भेजे गए 260 सैम्पलों में 170 सैम्पल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में जांचे गए है। इन 170 सैम्पलों में 51 सैम्पल पॉजिटिव, 109 सैम्पल नेगेटिव, 01 सैम्पल अंडर प्रोसेस व 09 इनकनक्ल्युसिव है।
ट्रुनेट के जरिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 09 सैम्पलों की जांच की गई है। इनमे 01 सैम्पल पॉजिटिव व 08 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से भी बुधवार को 81 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 03 सैम्पल पॉजिटिव व 78 सैम्पल नेगेटिव पाए गए है।
बुधवार को आए 55 कोरोना संक्रमित मामलों में 31 पुरुष व 24 महिलाएं है। इनमे सोलन से 34, बद्दी से 07, नालागढ़ से 01, परवाणू से 07, कंडाघाट से 04 मामलें है। इनमे डारेक्ट कॉन्टेक्ट 45, आईएलआई 05, फ्लू 03, वालंटियर 01 व ट्रेवलर 01 है।















