DNN सोलन ब्यूरो
24 सितंबर। जिला सोलन में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिला में गुरुवार को भी 67 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एनके गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से गुरुवार को 358 सैंपल की जांच केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली, रैपिड व ट्रुनेट के जरिए किए गए थे।
इनमें से 67 सैंपल कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जबकि, 287 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमे से 5 सैंपल इंकन्क्यूसीव निकले हैं। उन्होंने बताया कि सीआरआई कसौली भेजे गए 207 सैंपल में से 54 कोरोना पॉजिटिव आए हैं जबकि 148 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है व 5 सैंपल इंकन्क्यूसीव पाए गए हैं। इसी तरह ट्रुनेट के जरिए 06 सैंपल की जांच की गई थी। इनमें से 01 सैम्पल कोरोना पॉजिटिव और 05 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से भी जिला के क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में सैंपल जांच किए जा रहे हैं। रैट के माध्यम से 147 सैंपल की जांच की गई। इनमें से 12 सैंपल कोरोना पॉजिटिव और 134 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं। रेट के माध्यम से जांचें गए 147 सैम्पलों में से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 84 सैंपल, सीएससी नालागढ़ में 23 सैंपल, बद्दी में 18 एमएमयू अस्पताल कुमारहट्टी में 12, ईएसआई अस्पताल काठा में 06, अर्की में एक, ईएसआई अस्पताल परवाणू में 03 सैंपल की जांच की गई थी। गुरुवार को आए 67 कोरोना पॉजिटिव मामलों में 40 पुरुष व 21 महिलाएं संक्रमित हुई है। इनमें सोलन से 14, बद्दी से 09, नालागढ़ से 11, परवाणू से 12, एमएमयू से 06 व अर्की से 15 कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। इनमें 25 डायरेक्ट कांटेक्ट, 29 आईएलआई, 03 गर्भवती महिलाएं, 01 एसएआरआई, 05 वालंटियर, 03 फ्लू व 01 आईपीडी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।















