जिला में अब तीन खाद्य पदार्थों के सैम्पल फेल, दुकानदारों को भेजा नोटिस

Himachal News Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
24 दिसंबर। सोलन से जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सीटीएल कंडाघाट भेजे गए सैम्पलों में तीन खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल हो गए है। विभाग ने इन दुकानदारों को तुरंत नोटिस भेज दिया है और 15 दिन के भीतर जबाब मांगा है।
बता दें कि जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सोलन के विभिन्न क्षेत्रों से खाद्य पदार्थों के सैम्पल लिए गए थे। यह सैम्पल जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा गया था। इन भेजे गए सैम्पलों में से 08 सैम्पलों की रिपोर्ट जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के पास पहुंची है। इनमे से 03 सैम्पल जिनमे जीरा व सेवियों के एक-एक सैम्पल मिस ब्रांडेड  व एक सैम्पल सोयाबीन बडिया का सैंपल सब-स्टेंडर्ड  निकला है।
गौरतलब हो कि लोगों की सेहत से कोई खिलवाड़ न हो इसको लेकर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बाजार में बिकने वाले प्रत्येक सामान पर नजर बनाए हुए है। जिला भर में टीमें खाद्य पदार्थों के सैम्पल एकत्र क रही है।
उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर का कहना है कि जिला में तीन सैम्पल जिनमे जीरा व सेवियों के एक-एक सैम्पल मिस ब्रांडेड व एक सैम्पल सोयाबीन बडिया का सैंपल सब-स्टेंडर्ड पाया गया है।
विभाग ने इन्हे नोटिस भेज दिया है। 15 भीतर इन दुकानदारों से जबाब मांगा है।

News Archives

Latest News