जिला को काफी समय बाद मिली कोरोना वायरस के मामलों से राहत, रविवार को 15 हुए संक्रमित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

13 दिसंबर। सोलन जिला को काफी दिनों के बाद कोरोना वायरस के पॉजिटव मामलों से काफी राहत मिली है।  रविवार को जिला में 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में। इनमे 08 पुरुष व 07  महिलाएं है।  इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में रविवार को 123 सेम्पलों की जांच की गई है।  इनमे आरटीपीसीआर के जरिए सीआरआई कसौली में 71 सैम्पल जांचे गए है, जिनमे से 13 सेम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 58 सेम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

ट्रूनेट के जरिए रविवार को जिला सोलन में एक भी सैम्पल की जांच नहीं हुई है।  रैपिड एंटीजन टैस्ट  माध्यम से जिला में 52 सैम्पल जांचे गए है, जिनमे से 02 की रिपोर्ट पॉजिटिव व 50 सैम्पल नेगेटिव आई है।  रविवार को आए 15 नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में सोलन के 06 बद्दी के 02, नालागढ़ के 04, एमएमयू के 02 व सुबाथू का 01 मामला है।  कैटेगिरी के अनुसार आईएलआई 08, एसएआरआई 01, वालंटियर 03 व फ्लू के 03 मामलें है।

News Archives

Latest News