जिला के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ा कोरोना, शुक्रवार को भी कोरोना विस्फोट

Others Politics Solan

DNN सोलन ब्यूरो
26 मार्च। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्रों में कोरोना वायरस का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ती जा रही है। हालांकि, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बद्दी, नालागढ़ में पबंधिया लगा दी गई है।
जिला में अधिकतर मामलें बद्दी व नालागढ़ के है। शुक्रवार को भी जिला में कोरोना वायरस का एक बड़ा विस्फोट हुआ है। जिला में 84 कोरोना वायरस मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से अधिकतर मामले बद्दी, नालागढ़ व सोलन के है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।

उन्होंने बताया कि केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में आरटीपीसीआर के जरिए जांचे गए सैम्पलों में से 38 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से जांचे गए सैंपलों में 46 सैंपल पॉजिटिव आए हैं। इनमें सोलन के 14, बद्दी के 27, नालागढ़ के 16, परवाणू के 10, एमएमयू से 01, अर्की के 01, रामशहर के 12, धर्मपुर के 3 मामले हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि जिला में बढ़ते मामलों को देखते हुए सैम्पलिंग को भी बढ़ा दिया गया है और सभी से बार-बार यही आग्रह किया जा रहा है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का प्रयोग करें। साथ ही समय-समय पर सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करें।

News Archives

Latest News