DNN धर्मशाला
जिला दंडाधिकारी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि कांगड़ा मंडल में शाहपुर से चकवन लपियाणा सड़क पर सीमेंट कंकरीट के प्रस्तावित कार्य के चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही 18 सितम्बर तक प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों की सुविधा के लिए अस्पताल व कार्यालय पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर हरनेरा-म्हाड़- छतड़ी-पैड़़ सड़क का प्रयोग करने का सुझाव दिया।
जिलादंडाधिकारी ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस बारे अधिसूचना जारी की है। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नागरिकों की सुरक्षा एवं किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए यह निर्णय लिया गया है।














