जिला एवं सत्र न्यायालय मामलों के निपटारे के लिए इस तिथि से पूर्व करें आवेदन

Chamba Himachal News Others

DNN चम्बा

28 जून। जिला एवं सत्र न्यायालय चम्बा परिसर में 10 जुलाई को लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्बा के सचिव पंकज गुप्ता ने बताया  कि लोक अदालत में विभिन्न मामलों का निपटारा समझौता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध, एनआई ऐक्ट के मामले, धन वसूली के मामले आदि पर सुनवाई कर निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटना क्लेम के मामले, श्रम विवाद के मामले, बिजली और पानी के बिल, वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भूमि अधिग्रहण के मामले, वेतन और भत्तों और सेवानिवृत्ति से संबंधित मामलों की सुनवाई कर निपटारा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो मामले न्यायालय में अब तक दायर नहीं हुए हैं, लोक अदालत में उन मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति यदि अपने मामलों का निपटारा करवाना चाहता है तो वह 10 जुलाई से पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय चम्बा में सादे कागज पर आवेदन कर सकता है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01899-226309 पर संपर्क किया जा सकता है ।

Attachments area

News Archives

Latest News