जाली चेक तैयार कर निजी कंपनी ने व्यक्ति से किया छल, मामला दर्ज

Kasauli Others Solan
DNN परवाणू (सोलन)
24 मार्च। परवाणू में फाइनांस कंपनी द्वारा जाली चेक तैयार कर एक व्यक्ति से छल करने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पुलिस थाना परवाणू में व्यक्ति ने शिकायत पत्र सौंपा है। पुलिस द्वारा व्यक्ति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणू में सोनल सूद निवासी पंचकूला हाल निवासी नारायणी कसौली का रहने वाला है। इस व्यक्ति द्वारा पुलिस थाना परवाणू में शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि इसने वर्ष 2016 में नामी कंपनी से एक टिप्पर खरीद किया था। इस टिप्पर को खरीदने के लिए व्यक्ति ने नामी कंपनी से 32,04,000 का लोन लिया था। इस लोन की ईएमआई प्रतिमाह 66,750 रुपये थी। इस लोन के एवज में चार ब्लैंक चैक उपरोक्त फाइनांस कंपनी को दिए थे। व्यक्ति ने 05 अगस्त 2019 तक लगातार ईएमआई किस्त जमा करवाई, परन्तु उपरोक्त फाइनांस कम्पनी ने 06 अगस्त 2019 को इसका एक चैक 9,32,510 का बैंक में लगा दिया। शिकायकर्ता के खाते में इतना पैसा न होने के कारण यह चैक बाउंस हो गया, जबकि लोन मुताबिक़ 6,07,508 रुपए शिकायतकर्ता ने शेष भुक्तान करना था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फाइनांस कंपनी ने इसके साथ छल कर दिया गया ब्लांक चैक पर अमाउंट भरकर जाली चैक तैयार किया।
इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू दया राम ठाकुर ने की है।  उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

News Archives

Latest News