जाबली के लोगों को मंत्री सहजल से बड़ी उम्मीद, जाबली पंचायत में से भी बनाई जाए नई पंचायत 

Kasauli Others Solan
DNN जाबली (सोलन)  (संजीव अत्रि)
23 अगस्त। हिमाचल प्रदेश में बड़ी पंचायतों में से बनने वाली नई पंचायतों को लेकर लोगों में उत्साह है। इस के बाद अब जाबली पंचायत में भी एक नई पंचायत बनाने का मुद्दा तूल पकड़ रहा है। स्थानीय लोगों व समिति के सदस्यों द्वारा नई पंचायत बनाने को लेकर प्रस्ताव सरकार के समक्ष रखा है। इसको लेकर मंत्री डा. राजीव सहजल को भी ज्ञापन सौंपा गया है।  लोगों को उम्मीद है कि जल्द इस पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से सकारात्मक उत्तर जाबली के लोगों को मिलेगा।
बता दे कि प्रदेश में कई बड़ी पंचायतों में से नई पंचायतें बननी है। इन पंचायतों के बनने से लोगों को पंचायतों से होने वाले कार्यों में आसानी होगी। साथ ही बड़े एरिया वाली पंचायत के लोगों  को दूर-दूर आने जाने से भी छुटकारा मिलेगा।
इसी को लेकर विकास खंड धर्मपुर की बड़ी पंचायत जाबली में भी लोगों ने सरकार से एक नई पंचायत बनाने के लिए क्षेत्र की समितियों द्वारा प्रस्ताव भेजा है। जानकारी के अनुसार जाबली पंचायत लगभग 56 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है और पंचायत क्षेत्र की मतदाताओं की संख्या लगभग तीन हजार के आसपास है। पंचायत क्षेत्र के दर्जनों गांव ऐसे हैं जो पंचायत जाबली से 8-10 किलोमीटर की दूरी पर है। इससे लोगों को पंचायत कार्यालय में पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गांवों में विकास करवाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है।
धारटी क्षेत्र के लोगों ने भेजा है आवेदन
जाबली पंचायत के धारटी वार्ड वार्ड सुधार सभा ने पंचायत बनाने के लिए मांग की है ।सभा के प्रधान जयसिंह कटोच ने बताया कि जाबली क्षेत्र सरकार के सभी मापदंडों को पूरा करता है जो अलग पंचायत के लिए आवश्यक है। इसके लिए सभा ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. राजीव सहजल को भी जाबली में नई पंचायत बनाने के लिए ज्ञापन सौंपा है और लोग मंत्री डा. राजीव सहजल से भी उम्मीदें लगाकर बैठे है।  सभा के उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, कालीचरण कटोच,अमर सिंह,गौरिश, गंगा राम,व अन्य लोगों ने सरकार से मांग की है कि जाबली पंचायत में नई पंचायत बनाने के लिए प्राथमिकता पर लिया जाए ताकि लोगों को विकास करवाने में सुविधा होगी।

News Archives

Latest News