DNN सोलन ब्यूरो
04 अगस्त। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सोलन के तहत अगस्त माह में होने वाली पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां जारी कर दी गई है। यह जानकारी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुरेश कुमार सिंघा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला सोलन में अगस्त माह में होने वाली गाड़ियों की पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट की तिथियां जारी की गई है। इसके तहत सोलन में गाड़ियों की पासिंग 17 अगस्त व 20 अगस्त को, कंडाघाट में 05 अगस्त जबकि परवाणू में 04 अगस्त को होगी। इसी तरह सोलन में ड्राइविंग टेस्ट 18 अगस्त व 19 अगस्त, कंडाघाट में 05 अगस्त जबकि परवाणू में 04 अगस्त को होगा।















