जान लें अब किन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

Kangra Others

DNN धर्मशाला

02 दिसम्बर। विद्युत उपमंडल-दो, धर्मशाला के सहायक कार्यकारी अभियंता अमर सिंह कपूर ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. दाड़ी फीडर में विद्युत लाईनों की मरम्मत व आवश्यक रखरखाव के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों दाड़ी, आईटीआई, लोअर एवं अप्पर बड़ोल, हब्बर, रेनबो, भटेड़, पासू, मनेड़, कनेड, सुक्कड़ तथा साथ लगते क्षेत्रों में 04 दिसम्बर, 2020(शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

News Archives

Latest News