जल शक्ति विभाग में भरे जाएंगे जल रक्षकों के 51 पद

Others Una
DNN ऊना
20 दिसंबर। जल शक्ति विभाग में उपमंडलों ऊना नंबर 2 तथा बंगाणा के अंतर्गत जल रक्षकों के कुल 51 पद भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए जल शक्ति विभाग के एक्सईएन अरविंद सूद ने बताया कि बंगाणा उपमंडल से संबंधित 30 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर दोपहर दो बजे तक है जबकि ऊना उपमंडल नंबर 2 से संबंधित 21 पदों के लिए 28 दिसंबर सायं पांच बजे तक आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक व पात्र आवेदक को संबंधित सहायक अभियंता के पास अपना आवेदन जमा करवाना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी योग्यता, जाति, आइआरडीपी व बीपीएल, परिवार में किसी सदस्य का सरकारी सेवा में न होने का प्रमाण पत्र तथा अनुभव सहित अन्य प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां साथ लगानी होंगी ।

News Archives

Latest News