जल्द निपटाएं आवश्यक कार्य, सोलन में लगेगा बिजली कट

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो 

21 दिसंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 दिसम्बर को 33/11 विद्युत उपकेन्द्र कथेड़ में आवश्यक मुरम्मत कार्य के दृष्टिगत 11 केवी विद्युत हिमाचल कंडक्टर फीडर, 11 केवी जलापूर्ति फीडर तथा 11 केवी शिवालिक बाईमेटल फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड सोलन के अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने दी। उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 दिसम्बर को दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 01.40 बजे तक देहूंघाट, बड़ोग, कायलर, आंजी, बाड़ा, अश्वनी खड्ड, शिल्ली, सलोगड़ा, शिवालिक इंडस्ट्री, चम्बाघाट तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News