जबरन TOLL TAX वसूली से भड़के

Baddi + Doon Others

DNN बद्दी
प्रदेश सरकार द्वारा 20 किवंटल वजन तक की गाडिय़ों के लिए पूरे प्रदेश में टोल माफ किया है, परन्तु बावजूद इसके बददी टोल बैरियर पर वाहन चालकों से जबरन टोल वसूला जा रहा है। तहसील बददी जनकल्याण सभा व स्माल व्हीकल यूनियन बद्दी के प्रतिनिधि जगदीश चंद, निक्का राम ठाकुर, बलवीर, राजकुमार, महिंद्र सिंह, मोहन लाल, रमेश, राजिंद्र, रविंद्र समेत अनेक लोगों ने आबकारी एवं कराधान अधिकारी अनुपम कुमार सिंह को दिए ज्ञापन में बताया कि टोल ठेकेदार जबरन हिमाचल नंबर की छोटी गाडिय़ों पैसे बसूल रहा है व जब चालक इसका विरोध करते हैं तो उन्हें यह कहकर पैसा वसूला जाता है कि हमारे पास ऐसी कोई अधिसूचना नहीं है। अगर आपके पास अधिसूचना की कापी है तो उन्हें दिखाऐं। उपरोक्त लोगों का कहना है कि जब 20 किवंटल तक वजन की गाडिय़ों के लिए टोल माफ है तो ठेकेदार को आबकारी एवं कराधान विभाग क्यों नहीं रोक रहा है। विभाग को चाहिए प्रदेश सरकार की नोटिफिकेशन की कॉपी टोल बैरियरों के बाहर चिपकाई जाए ताकि वाहन चालकों की जेबें कटने से बच सके। उपरोक्त लेागों का कहना है कि अगर टोल ठेकदार का यही रवैया रहा तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा जिसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग जिम्मेवार होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी
बीबीएन के आबकारी एवं कराधान अधिकारी अनुपम कुमार सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 20 किवंटल वजन तक की गाडिय़ों के लिए टोल माफ है व अगर ठेकेदार लोगेां से जबरन पैसा वसूल रहा है तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

News Archives

Latest News