जन मुद्दों पर जनता को लामबंद कर आंदोलन को मजबूत करने को लिया प्राण

Crime Solan

DNN सोलन

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला सोलन का 14वा जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में नव उदारवाद व साम्राज्यवाद के विरुद्ध लड़ाई व जन मुद्दों पर जनता को लामबंद करते हुए आंदोलन को मजबूत करने के प्राण के साथ 11 सदस्यीय कमेटी का चयन किया गया वह जिला सचिव के तौर पर मोहित वर्मा को चुना गया।

सम्मेलन की शुरुआत शोक प्रस्ताव से की गई जिसमें सीपीएम के तमाम लोग जिन्होंने पार्टी को बनाने में व उसकी रूपरेखा तैयार करने में काम किया तथा तमाम उन लोगों को जो महामारी के द्वारा दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की वजह से जिनकी मृत्यु हुई उन सभी की मृत्यु पर शोक प्रकट किया गया। इसके अलावा देश के तमाम बुद्धिजीवी वर्ग व पत्रकारो को याद किया गया जिन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी। सम्मेलन में मुख्य तौर पर राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद व राज्य केंद्र से डॉ कुलदीप तंवर मोजूद रहे।


राज्य सचिव डॉ ओंकार शाद ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय व प्रदेश की आर्थिक सामाजिक राजनीतिक परिस्थितियों पर बात रखी। राज्य सचिव ने कहा दुनिया भर में साम्राज्यवाद व समाजवाद के बीच द्वंद लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान साम्राज्यवाद और पूंजीवाद का असली चेहरा सभी लोगों के सामने आया है। ऑक्सफैम वर्ल्ड इकोनामिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार विश्व के 2153 अरबपतियों के पास 4.6 अरब लोगों (विश्व की जनसंख्या का 60%) के मुकाबले ज्यादा संपत्ति है। इसी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 1 फ़ीसदी अमीर के पास 70 फ़ीसदी आबादी करीब 953 मिलियन की कुल संपत्ति का 4 गुना धन है। देश के 63 अरबपतियों के पास बजट से ज्यादा धन है। जिससे यह पता चलता है कि आर्थिक समानता विभिन्न देशों व देशों के अंदर लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना महामारी के कारण जहां पूरी दुनिया इस महामारी से जूझ रही है वहीं दूसरी और यह आर्थिक असमानता लगातार बढ़ती जा रही है। दूसरी समस्या भुखमरी ,वैश्विक भुखमरी सूचकांक (2020) के अनुसार भारत 107 देशों में 94 स्थान पर रहा है भारत भुखमरी सूचकांक में 27.2 के स्कोर के साथ गंभीर स्थिति में है। भारत इस सूचकांक में अपने पड़ोसी देश श्रीलंका नेपाल पाकिस्तान बांग्लादेश से भी पीछे है। बेरोजगारी की समस्या लगातार देश में बढ़ती जा रही है परंतु इस महामारी के कारण रोजगार लोगों को भी अपनी बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है ।सरकार द्वारा लगातार केवल पूंजीपतियों के हित में ही नीतियां बनाई जा रही है ।सरकार लगातार ऐसे कानूनों को पास कर रही है जिससे पूंजीपति अधिक से अधिक लाभ कमा सकें चाहे वह नई शिक्षा नीति द्वारा शिक्षा का व्यापार करना ,श्रम कानूनों में बदलाव करना ,किसान विरोधी नीतियों को लाना सभी पूंजीपतियों के हितों में ही किया जा रहा है।

जिला सचिव द्वारा सोलन की राजनीतिक व सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई इस रिपोर्ट में जिला सोलन की सामाजिक व आर्थिक स्थिति ,संगठन की स्थिति वह आने वाले समय में की जाने वाले भविष्य के कार्यों के बारे में बात की गई।

अंत में, कुलदीप सिंह तंवर द्वारा ऑब्जरवेशन भाषण दिया गया । जिसमें उन्होंने कहा कि देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के अंदर सांप्रदायिकता व नवउदार की नीतियों को तेजी से लागू किया जा रहा है ।जिससे इन नीतियों का असर हर वर्ग पर पड़ रहा है इन नीतियों के खिलाफ देश में किसान मजदूरों के द्वारा लगातार बड़े आंदोलन हुए हैं । प्रदेश की सरकार द्वारा नव उदारवाद की नीतियों को लागू के कारण 60000 करोड़ से ज्यादा का कर्जा ले चुकी है। प्रदेश में सरकारी ढांचा पूरी तरह से तहस-नहस हो गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य ,सड़क ,परिवहन हर क्षेत्र में निजी करण तेजी से किया जा रहा है तथा लगातार बीजेपी की सरकार द्वारा प्रदेश में भगवाकरण करते हुए देश प्रदेश के प्रमुख पदों पर आरएसएस जुड़े लोगों की भर्ती की जा रही है।

इस सम्मेलन के अंदर आने वाले समय में ठोस रणनीतियों को अपनाते हुए नव उदारवाद व सांप्रदायिकता के खिलाफ संघर्ष करने व जन मुद्दों को उठाते हुए पार्टी को मजबूत करने का निर्णय लिया गया।

News Archives

Latest News