जनाधार खिसकता देख CONGRESS को आई परमार की याद

Politics Sirmaur

DNN सराहां (सुरेश कुमार)
38 साल में पहली बार कांग्रेस को अपना जनाधार खिसकता देख, डॉ वाइएस परमार की याद आई। पच्छाद में उप चुनाव के मद्दे नजर कांग्रेस अब परमार के नाम पर चुनाव लडऩे की नाकाम कोशिश करने जा रही है। यहीं कारण है कि बागथन में कांग्रेस डॉ वाइएस परमार की जयंती को राज्यस्तरीय तौर पर मनाकर पच्छाद की जनता को उनके नाम पर वोट हथियाना चाहती है। ये बात प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी ने डॉ वाई एस परमार ने जहां अपनी प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की थी बसाहं स्कूल में एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय में डॉ वाईएस परमार को याद करती है। चुनाव समाप्त होते ही कांग्रेस परमार साहब को भूल जाती है। भंडारी ने कहा की कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पच्छाद में 1982 से पहले कुछ नहीं था लेकिन वह यह भूल गए हैं कि डॉ परमार ने ही उस समय कम संसाधनों के होने के बावजूद बड़ी बड़ी सड़कों को बनवाया। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से पूछा कि परमार साहब ने हमे हिमाचल दिया कांग्रेस ने परमार साहब को क्या दिया। उन्होंने परमार साहब के क्षेत्र से विकास को दूर रखने के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। भण्डारी ने कहा कि इस जगह को सड़क, स्कूल, भाजपा की देन है और जयराम सरकार ने परमार साहब के घर तक सड़क पहुंचाने के लिए 15 लाख की घोषणा की है ओर जल्द ही सड़क का कार्य भी शुरू करवा दिया जाएगा। भण्डारी ने 1.5 लाख मंच निर्माण तथा 5 लाख सब्जी संग्रहन केंद्र निर्माण के लिए देने की घोषणा की। इस मौके पर प्रतिज्ञापाल,नरेंद्र गोसाई, कुशल, के अलावा कई लोग मौजूद थे।

News Archives

Latest News