जनसमस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे अधिकारी, कई-कई महीनों से है लटकी

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

23 अगस्त। जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन के जिला परिषद भवन में आयोजित की है, जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल ने की। जबकि जिला के एडीसी मनेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
दरअसल आज की बैठक में एक बार फिर यह देखने को मिला कि जिला के कई विभागों के उच्च अधिकारी खुद बैठक में न आकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को बैठक में भेज रहे है। यही नहीं पिछली 2-3 बैठकों में जिला परिषद सदस्यों द्वारा रखी गई जनसमस्याओं को भी अभी तक नहीं निपटाया गया। इस मामले में भी कई विभागों के अधिकारियों की बैठक में क्लास लगाई गई और सख्त शब्दों में इस दिशा में कार्रवाई करने की बात कहीं गई।
मीडिया से बात करते हुए जिला परिषद की अध्यक्ष सीमा कन्याल ने उम्मीद जताते हुए कहा कि आज आयोजित बैठक में सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखी गई समस्याओं का अधिकारी समयबद्ध पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली 3 से 4 बैठकों की कई समस्याएं आज भी लंबित पड़ी है। ऐसे में अधिकारी बैठक में उठाई गई जनसमस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि बैठक से नदारद जिला के कई विभागों के नदारद रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही इस मामले को डीसी सिरमौर के समक्ष भी रखा जाएगा। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को बैठक में अपने अधीनस्थ अधिकारियों को न भेज स्वयं बैठक में आने के निर्देश जारी किए। सीमा कन्याल ने कहा कि भारी बरसात के चलते भी विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश जारी किए गए है। सीमा कन्याल, अध्यक्ष, जिला परिषद सिरमौर बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने सड़क, पानी, स्वास्थ्य सहित कई समस्याओं को उठाते हुए उनके जल्द से जल्द समाधान की मांग की।

News Archives

Latest News