जनमंच से सुनिश्चित होगा लोगों की समस्याओं का समाधान

Kangra Others

 

 

DNN धर्मशाला
जनमंच कार्यक्रम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रचार अभियान के तहत आज सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नाट्य दल के कलाकारों ने कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के सलोल, चकवन समीरपुर तथा समीरपुर खास में कार्यक्रम आयोजित किये। नाट्य दल ने गीत, संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जनमंच के दौरान लोगों को जनमंच कार्यक्रम से अवगत करवाया तथा उन्हें घरद्वार पर उनकी समस्याओं के त्वरित एवं स्थाई समाधान की पूरी जानकारी दी।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को बताया कि जनमंच दिवस से पूर्व के 10 दिनों में लोग सम्बन्धित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप सकते हैं।
कलाकारों ने बताया कि 5 अगस्त को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तियारा में आयोजित होने वाले जनमंच दिवस पर मौके पर ही लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों को बताया कि अपनी समस्याओं को लेकर उन्हें बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे। कलाकारों ने बताया कि इस दिन भूमिहीन पात्र लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लम्बित मामलों का समाधान, डिजिटल राशन कार्ड से सम्बन्धित कार्यवाही, गृहणी सुविधा योजना के पात्र व्यक्तियों को लाभ सहित जन्म एवं मृत्यु, एससी, एसटी व ओबीसी प्रमाण पत्र मौके पर ही बनाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अपने पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सलोल के प्रधान रमेश चंद, उप प्रधान देश राज, चकवन समीरपुर के प्रधान दिलबाग सिंह तथा समीरपुर खास के प्रधान भुवनेश्वर पठानिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

 

News Archives

Latest News