जनमंच से प्रदेश में 15 हजार लोगों को मिला लाभ : वीरेंद्र कंवर

Kangra Politics

DNN धर्मशाला 

ग्रामीण विकासपंचायती राजपशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने रविवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के जालग में आयोजित जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनमंच को लोगों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी,  लाभ प्राप्त करने और हर समस्या का प्रभावी निदान बताया।

वीरेंद्र कंवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जनमंच कार्यक्रमसरकार की 30 महत्वकांशी योजनाओं में एक है जो लोगों की समस्याओं के स्थाई हल के चलते काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में माध्यम से अब तक प्रदेश में 15 हजार से अधिक समस्याओं हल किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि लोगों की समस्याओं का उनके घर-द्वार पर त्वरित और स्थाई समाधान हो और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनमंच कार्यक्रम की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय में की जाती है। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं के समाधान और सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जनमंच कार्यक्रम का भरपूर उपयोग करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की कुल 12 पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निदान किया गया। इनमें ग्राम पंचायत जालगनाहलनाद्रमणसुआं,धूपक्याराकोसरीअप्पर ठेहडूसोल बनेहड़आशापुरीबाहे दा पट्टछैंछडी और लाहट के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम में करीब 1400 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में आए 215 मामले

जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 215 मामले प्रेषित हुए जिनमें से 80 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इनमें ज्यादातर मामले डंगे लगानेभूमि कटाव रोकनेसिंचाई एवं जनस्वास्थ्यलोक निर्माण विभाग और बिजली बोर्ड से जुड़े थे। इन सभी समस्याओं का निपटारा अगले 10 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

News Archives

Latest News