छत पर खेल रही बच्ची को लगा करंट

Arki Crime Himachal News

डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष)

सोलन जिला के दाड़लाघाट पुलिस थाना के तहत एक घर की छत पर खेल रही बच्ची को करंट लग गया। छत के साथ गुजर रही बिजली की तारों के कारण बच्ची को करंट लगा। इसके कारण उसकी टांग व हाथ झुलस गए। उसे उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में छोटू राम निवासी दाड़लाघाट ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है कि बिजली की तारें मकान से टच होती हुई जा रही है, जिससे लेंटर के ऊपर खेल रही थी उसकी बेटी को करंट लगा है। करंट लगने से उसकी टांग और हाथ झुलस गए हैं। पुलिस ने 336, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी दाड़लाघाट योगेश रोल्टा ने की है।

News Archives

Latest News