च्वाई में देर शाम को लगी आग , 4 कमरें जले शार्ट सर्किट की वजह से हुई घटना

Crime Himachal News Kullu

 

DNN आनी (चमन)

ग्राम पंचायत च्वाई के गांव च्वाई में रविवार देर शाम 6:15 को अचानक राकेश कुमार पुत्र जीवानंद के घर मे आग लग गई । आग से चार कमरों समेत किचन और एक हाल में रखा सामान जलकर राख हो गया । दो मंजिला आरसीसी मकान में चार कमरें और एक हाल है । आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । जैसे ही आसपास के लोगों ने कमरे से आग की लपटें उठती हुई देखी , स्थानीय लोगों ने आकर आग बुझाने ,पार्किंग में रखी गाड़ियों को बाहर निकाला । 7:20 तक अग्निश्मन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में मदद की । इस हादसे में दो बिल्लियों का दम घुटने से मौत हुई । यह ग्राम पंचायत कराड़ के कोठी (सिसरी) के बाद आगज़नी की दूसरी घटना है ।
एसडीएमम आनी चेत सिंह ने कहा कि कल सुबह राजस्व विभाग मौके पर पहुँच कर हुए नुकसान का आकलन करेगा । उसके बाद राहत राशि ज़ारी कर दी जाएगी ।

News Archives

Latest News