चिट्टे के साथ ARREST आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया गैर इरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

Baddi + Doon Crime Solan
DNN बददी
बददी में 71.26 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैर ईरादतन हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस विभाग के निर्देशानुसार अब इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों पर इस धारा के तहत भी कार्रवाई की जाती है, क्योंकि नशीले पदार्थों का सेवन करने से इंसान मौत के मुहं में समा जाता है और उसका परिवार भी परेशान हो जाता है। गौर रहे कि गत दिन पुलिस ने लेबर चौक बददी पर एक कार से 71.26 ग्राम चिटटा बरामद किया। एसपी बददी रोहित मालपानी ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के साथ-साथ आरोपियों अंकुश कुमार, अमरनाथ व रजनीश राणा के खिलाफ आईपीसी की धारा 308 के तहत भी मामला दर्ज कर लिया है, क्योंकि आरोपियों द्वारा बेचे गए चिटटा का सेवन करने से लोगों के स्वास्थ्य को नुकसान होता है और बाद में मौत हो जाती है।

News Archives

Latest News