चाचा ने अपने भतीजे पर चलाई गोली

Crime Shimla

DNN शिमला

15 अप्रैल। शिमला जिला में चाचा द्वारा अपने भतीजे पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आगामी कार्यवाही शुरू करदी है। पुलिस के अनुसार परिवार के घरेलू विवाद के चलते 57 वर्षीय पदम सिंह ने अपने ही भतीजे ललित कुमार पर दोनाली बंदूक से गोली दाग दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ललित अपनी बहन के साथ रहता था और उसकी बहन बेजुबान है। शुरुवाती जाँच में पता चला है की पारिवारिक विवाद के चलते ललित अपने चाचा से बात करने के लिए गया जिस के बाद चाचा भतीजे में कहा सुनी हो गई ललित के चाचा ने उसपर बंदूक निकाल कर गोली चला दी।

एसपी शिमला मोहित चावला ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं घायल युवक को रात को ही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया था। पुलिस मामले कि जांच में जुटी है।

News Archives

Latest News