DNN सोलन
सोलन के चंबाघाट में चाउमिन खा रहे लोगों के साथ एक युवक द्वारा मारपीट करने की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विवेक शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपने मित्रों के साथ चंबाघाट गया हुआ था। रात करीब सवा 10 बजे यह अपने दोस्त के साथ रेहड़ी पर खड़े होकर चाऊमिन खा रहे थे। इसी दौरान एक युवक रेहड़ी के पास आया तथा इसे धक्का मार दिया। जब इसने उस युवक से धक्का मारने का कारण पूछा तो वह झगड़ा करने लगा तथा गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और इन्हें नाली में गिरा दिया। जब यह उठकर बचने के लिए भागने लगा तो वह रास्ता रोककर सामने खड़ा हो गया और दोबारा लात मारकर नीचे गिरा दिया। बाद में इसे उस युवक का नाम विपिन निवासी बसाल मालुम हुआ। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।















