चरस के साथ 2 गिरफ्तार

Baddi + Doon Crime Solan

DNN बद्दी ( श्वेता)
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने इन दोनों आरोपी युवकों को बद्दी क्षेत्र में चरस बेचते हुए पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर भूपनगर सड़क वर्धमान आँफी फार्मा के पास ग्राहकों को चरस बेच रहे है। इसी दौरान पुलिस ने दबिश कर दोनों आरोपियों को पकड़ा है।

दोनो युवकों के पास से 560 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों की पहचान पंकज कुमार निवासी बिलासपुर व लवली निवासी मण्डी के रूप में हुई है। एसपी बद्दी मोहित चावला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की पुलिस ने दो युवकों को 560 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

News Archives

Latest News