DNN सोलन (अर्की)
पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बागा पुलिस ने गश्त के दौरान बेरल के नजदीक सिहरली नाला में एक व्यक्ति को पैदल आते हुए देखा। जिसके हाथ में एक सफेद रंग का कैरी बैग था। पुलिस की गाड़ी देखने के बाद यह व्यक्ति तेजी से चलने लगा शक होने पर पुलिस ने इस व्यक्ति को रोका और उसके बैग की तलाशी लेने पर इसके अंदर से 157 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान संदीप कुमार निवासी अर्की के तौर पर की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















