चरस के साथ गिरफ्तार हुआ 24 वर्षीय युवक

Crime Kasauli

डीएनएन सुबाथू
सोलन की सुबाथू पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 82 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की गिरफ्तारी तब हुई जब वह गंभरपुल के अलोबरा में पहाड़ी रास्ते से नीचे की ओर आ रहा था। इस दौरान गश्त पर मौजूद पुलिस ने युवक कृष्ण चंद उम्र 24 को संदेह के आधार पर चैक किया और उसके पास से 82 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

News Archives

Latest News