DNN चंबा
19 मई । पुलिस थाना सदर चंबा की टीम ने चरस तस्करी के खिलाफ छेड़े अभियान में एक बार फिर से सफलता हासिल की है। पुलिस ने चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
दरअसल पुलिस दल गश्त के बाद सिलाघाट से चंबा वापस आ रहा था, तभी एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में एक कैरी बैग पकड़े चुंगा नामक स्थान पर पाया गया, जोकि सिल्लाघाट चंबा मुख्य मार्ग पर स्थित है। पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति की ओर बढ़ी, तो उसने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। व्यक्ति पर शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया। अपने पीछे पुलिस को आता देख व्यक्ति ने अपना बैग सड़क पर फेंक दिया, लेकिन कुछ दूरी के पश्चात पुलिस ने व्यक्ति को धर दबोच लिया। वहीं उसके द्वारा फैंके गए कैरी बैग की जांच की, तो उसमें से 578 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी की पहचान 47 वर्षीय सबनु राम पुत्र रसालू निवासी ग्राम मंडोलू, जिला चंबा के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना सदर प्रभारी सकीनी कपूर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच जारी है।















