DNN सोलन
चंडीगढ़ से चावल लेकर आ रहे एक ट्रक से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसआईयू की टीम ने दोहरी दिवाल पर एक ट्रक से यह चिट्टा बरामद किया है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम ने जब ट्रक को रोका और चालक व परिचालक से बातचीत की, तो उन्होंने बताया कि वे ट्रक में चंडीगढ़ से चावल लेकर आ रहे है। शक होने पर पुलिस ने ट्रक के चैंबर की तलाशी लेने पर उसके अंदर 3.40 ग्राम हैरोइन बरामद की। पुलिस ने चालक विजय कुमार व परिचालक विपिन चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।















