Dnewsnetwork
सोलन। ग्राम पंचायत सेरी में आज प्रो. (डॉ.) राजेश कश्यप की अध्यक्षता में MMU के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके घर-द्वार के समीप स्वास्थ्य जांच एवं आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करवाना रहा।
कैंप के दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की तथा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की। स्थानीय लोगों ने इस पहल का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री विजय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत, संजीव सूद, चरण यादव, राजेश ठाकुर (जटोली), रवनीत सिंह रिंकू (ग्राम पंचायत सेरी), इंदरजीत मेहता, हिमांशु ठाकुर, सुनील शर्मा, अजय शर्मा (उपप्रधान, ग्राम पंचायत सेरी), नमन ठाकुर, अंकुश ठाकुर एवं पूर्व प्रधान दिविंदर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श लिया। आयोजकों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का प्रमुख उद्देश्य है।
स्थानीय लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को ग्रामीण क्षेत्र के लिए उपयोगी पहल बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।














