ग्राम पंचायत मनलोग कला व रामशहर में कलाकारों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

Himachal News Others Solan
DNN सोलन
19 मई सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सौजन्य से आज ग्राम पंचायत मनलोग कला व रामशहर में हिम सांस्कृतिक दल शिमला के कलाकारों ने गीत संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में स्थानीय लोगों को अवगत करवाया।
उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत प्रदेश में बिना किसी आय सीमा वृद्धावस्था पेंशन की पात्रता के लिए आयु सीमा घटाकर 60 वर्ष कर दी गई है। इसके अतिरिक्त 65 वर्ष से 69 वर्ष की आयु वाली महिलाओं को बिना आय सीमा के एक हजार रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे है।
कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मुख्यमंत्री सहारा योजना के बारे में बताते हुए ग्रामीणों को जानकारी दी कि कमज़ोर वर्ग के गंभीर रोगों से पीडि़त रोगियों तथा उनके परिचारकों को 03 हजार रुपये मासिक आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक दल द्वारा मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवाई योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत मनलोग कला के प्रधान अमर सिंह नेगी, उप प्रधान संजीव कुमार, ग्राम पंचायत रामशहर के प्रधान कृष्णा शर्मा, उप प्रधान हेमराज शर्मा, वार्ड सदस्य राकेश शर्मा, ज्योति शर्मा, रचना शर्मा, शंकुतला देवी, ध्यानसिंह, रतनी देवी, कांता देवी, महिन्द्र पाल, सौरव शर्मा, मनलोग कला के वार्ड सदस्य मीरा देवी, दीप राम शर्मा, तिलक राज, सावित्री देवी, त्रिप्ता देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News