ग्राम पंचायत  बल्ह के वार्ड नंबर 06 का कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित

Himachal News

DNN कुल्लू

12 नवंबर । कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद उप- मंडल दंडाधिकारी ,(कार्यवाहक) श्री एस. पी. जस्वाल  ने कुल्लू जिला  की ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड नं. 06 के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। उप- मंडल दंडाधिकारी की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही वार्ड नं. 06 के कुछ क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए उप- मंडल दंडाधिकारी कुल्लू , ने इस संबंध में ये आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेशों के अनुसार  ग्राम पंचायत बल्ह  के वार्ड नं. 06 में कोरोना के कुछ मामले सामने आने के बाद उत्तर में सार्वजनिक रस्ते से लेकर दक्षिण में श्रीमती मंटा के खेत तक ,पूर्व में सार्वजनिक रास्ता पहनाल्लाह से लेकर ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड नं.06 के पश्चिम तक (पैदल मार्ग एवं सड़क को छोड़ कर) कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड नं. 06 के शेष क्षेत्र को बफर जोन बनाया गया है।

 इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात व्यक्ति और वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। जिला दंडाधिकारी की तरफ से जारी आदेशों को अनुसार कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डीलिवरी प्राधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल न ही वाहन द्वारा व्यर्थ में इधर उधर घूम सकता है न ही किसी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा हो सकता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी माने जाएंगे। इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

News Archives

Latest News