ग्राम पंचायत कियाणी के इस वार्ड के पंचायत सदस्य का पद रिक्त घोषित 

Chamba Himachal News Others

DNN चंबा

20 मई। विकासखंड चंबा के तहत ग्राम पंचायत कियाणी की पंचायत सदस्य गीतांजलि का सरकारी नौकरी में चयन होने के कारण जिला पंचायत अधिकारी महेश चंद ने उनका त्यागपत्र को स्वीकार करते हुए वार्ड- 4 उपरली कियाणी के पंचायत सदस्य का पद रिक्त घोषित किया है ।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए त्यागपत्र स्वीकार करने के बाद पंचायत सदस्य के पद को रिक्त घोषित किया गया है ।

Latest News