DNN कुल्लू
19 सितंबर। ग्राम पंचायत कटरांई के वार्ड नं. 3 के कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट और कुछ क्षेत्र बफर जोन में शामिल किए गए हैं। इस वार्ड में कोरोना संक्रमण का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। एसडीएम कुल्लू डॉ. अमित गुलेरिया की ओर से जारी आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत कटरांई के वार्ड नं. 3 में उत्तर में एनएच 3 तक, दक्षिण में आईपीएच कार्यालय के रास्ते तक, पूर्व में नग्गर को जाने वाली सड़क तक, पश्चिम में एनएच 3 तक के क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन और इसी वार्ड के अन्य क्षेत्र को बफर जोन में शामिल किया गया है।
इन क्षेत्रों में प्रशासनिक और मेडिकल आपातकाल में तैनात व्यक्ति और वाहन को छोड़कर अन्य वाहनों और व्यक्तियों के आवागमन की मनाही है। कंटेनमेंट जोन में जरूरी सामान की होम डीलिवरी प्राधिकारियों द्वारा की जाएगी। साथ ही कंटेनमेंट जोन में कोई भी व्यक्ति न तो पैदल न ही वाहन द्वारा व्यर्थ में इधर उधर घूम सकता है न ही किसी सार्वजनिक रास्ते या स्थान पर खड़ा हो सकता है। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेशों तक प्रभावी माने जाएंगे। इन आदेशों की उल्लंघना करते हुए यदि कोई पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।















