ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की तैनाती

Himachal News Others Una
DNN ऊना
5 जनवरी। पंचायत राज संस्थाओं के चुनावों के दृष्टिगत निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना डाॅ. सुरेश जसवाल ने आदेश जारी करते हुए ऊना उपमण्डल के लिए विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारियों की तैनाती की है। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेन्द्र चन्देल मोबाइल 9418027784 को बरनोह, समूरकलां, लमलैहड़ी, टक्का, डंगोली, अजनौली, झंबर, कोटलाकलां अप्पर, बसोली, लालसिंगी, कोटलाकलां, कोटलाखुर्द व कुरियाला के लिए सैक्टर अधिकारी नियुक्त किया है।
प्रधानाचार्य डाइट देहलां देवेन्द्र सिंह चैहान मोबाइल 9805228111 को पनोह, धमांदरी, नंगल संलागड़ी, डठवाड़ा, बटूही, बसाल अप्पर, बदोली, बड़साला, झलेड़ा, नारी, लोअर बसाल, रैंसरी, त्यूड़ी व चलोला ग्राम पंचायतों के लिए तथा कृषि उपनिदेशक अतुल डोगरा मोबाइल 7807889862 को अरनियाला अप्पर, मलाहत, देहलां अप्पर, भड़ोलियां कलां, कुठार कलां, बहडाला, देहलां लोअर, रामपुर, सुनेहरा, कुठारखुर्द, टब्बा, चताड़ा, अरनियाला लोअर व मदनपुर के लिए सैक्टर अधिकारी होंगे। इसके अलावा वरिष्ठ हाइड्रोलाॅजिस्ट भू-जल भुवनेश शर्मा मोबाइल 9418080275 को रायपुर सहोड़ां, चड़तगढ़, फतेहपुर, खानपुर, भटोली, मैहतपुर, लमलेहड़ा, बडेहर, झूडोवाल, जनकौर व अबादा बराना के लिए तथा वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता विद्युत सुरेन्द्र मोहन मोबाइल 9418146863 को अजोली, सनोली, मलूकपुर, छतरपुर, मजारा, उदयपुर, नंगड़ां, बनगढ़, झखेड़ा, बीनेवाल व सासन ग्राम पंचायतों के लिए सैक्टर अधिकारी तैनात किये गये हैं।

News Archives

Latest News