DNN कसौली
ग्राम कल्याण समिति (विलेज वेलफेयर कमेटी) मंझला मध्याना की बैठक ग्राम पंचायत नाहरी के पूर्व वार्ड सदस्य मोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मंझला मध्याना गांव के एक दर्जन के करीब युवाओं ने भाग लिया। कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया ग्राम पंचायत नाहरी के पूर्व उपप्रधान मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में की गई। इसमें मनमोहन शर्मा को सर्वसम्मति से समिति का प्रधान, नीलकमल शर्मा को उपप्रधान, शुभम
शर्मा को महासचिव, रजत शर्मा को सहसचिव, मोहनलाल शर्मा को कोषाध्यक्ष, इंद्रदत्त शर्मा, अजय शर्मा व चंद्रमोहन शर्मा को सलाहकार जबकि अरूण शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, जतिन शर्मा व जय शर्मा को बतौर कार्यकारिणी सदस्य शामिल किया गया। कार्यकारिणी के गठन के बाद गांव के कल्याण के लिए कार्य किया जाएगा। इसके अलावा समिति गांव के विकास के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगी। गांव में युवाओं के लिए खेलों
की गतिविधियों सहित पौधरोपण, स्वच्छता अभियान को भी चलाया जाएगा।