ग्रामीण विकास मंत्री जिला के दो दिवसीय प्रवास पर

Himachal News Others Una
DNN ऊना
1 जुलाई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, मत्स्य, कृषि व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रातः 11 बजे डीहर तथा दोपहर 12 बजे धनेत में विभिन्न स्थानों का दौरा कर विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत सायं 4 बजे समूर, बरनोह, कुरियाला व झंबर में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण करेंगे। यह जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर 3 जुलाई को प्रातः 9.20 बजे आईपीएच विश्राम गृह थानाकलां में लोगों की जन समस्याएं सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे। तद्पश्चात  प्रातः 11.30 बजे विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

News Archives

Latest News