गोविंद सिंह ठाकुर 7 दिसंबर से जिला के प्रवास पर

Kullu Politics

DNN कुल्लू

6 दिसंबर। शिक्षा व भाषा, कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर 7 दिसंबर से जिला कुल्लू के प्रवास पर होंगे।  वह 7 दिसंबर 2020 को  मनाली से अनेक कार्यक्रमों का निष्पादन करेंगे। आठ दिसम्बर को बाद दोपहर जिला परिषद  सभागार कुल्लू में जिला प्रशासन द्वारा जिला में कोविड-19 महामारी से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए जा रहे प्रबंधों  तथा तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
शिक्षा मंत्री 6 दिसंबर को शाम 7 बजे मनाली पहुंचेंगे तथा  रात्रि ठहराव   मनाली में करेंगे। 8 दिसंबर से 12 दिसंबर 2020 तक वह जिला कुल्लू में पंचायती राज संस्थाओं, महिला मंडलों, युवक मंडलों  तथा स्वयं सेवी संस्थानों के साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे तथा उन्हें कोविड-19 महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने  के लिए सुरक्षा व बचाव के उपायों के बारे में भी जागरूक करेंगे।
गोविंद सिंह ठाकुर जिला कुल्लू में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों के साथ भी वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे। वह जिला कुल्लू  में कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए स्थापित कोविड केयर सेंटर तथा कोविड अस्पतालों में  जाएंगे तथा वहां पर कोरोना मरीजों  की सुविधा के लिए किए गए  प्रबंधों की समीक्षा भी करेंगे।  12 दिसंबर को रात्रि ठहराव मनाली में  करने के बाद वह 13 दिसंबर 2020 को प्रातः 11  बजे शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

News Archives

Latest News