गोविंद ठाकुर 22 को करेंगे गाहर ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण

Kullu Politics

DNN कुल्लू

19 सितम्बर। शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर आजकल कुल्लू जिला के प्रवास पर हैं। रविवार को उन्होंने मनाली में जनसमस्याएं सुनीं। सोमवार 21 सितम्बर को भी वह मनाली में लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतों व समस्याओं का समाधान करेंगे।
शिक्षा मंत्री 22 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कुल्लू में संस्कृत अकादमी हि.प्र. द्वारा पांच दिवसीय ज्योतिष एवं कर्मकाण्डा कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह 12 बजे ग्राम पंचायत गाहर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे तथा गाहर पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनेंगे। बाद दोपहर 3 बजे वह अरछण्डी गांव के लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।
गोविंद ठाकुर 23 सितम्बर को मनाली में विकास गतिविधियों की उप मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 24 सितम्बर को वह कुल्लू परिधि गृह में जनशिकायतें सुनेंगे। 25 सितम्बर को कुल्लू में जिला एससीएसपी बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

News Archives

Latest News