DNN कुल्लू
21 सितम्बर। शिक्षा, कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज मनाली से अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के मौके पर आयोजित वेविनार में भाग लिया। वेबिनार का आयोजन भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर किया गया।
शिक्षा मंत्री ने वेबिनार में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बण्डारू दत्तात्रेय व राष्ट्रीय मुख्यालय तथा देश के विभिन्न राज्यों से भारत स्काउट्स एवम गाइड्स के पदाधिकारियों के साथ संवाद किया।
उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि हमारे प्रदेश के स्काउट्स एवं गाइड्स ने वैश्विक महामारी कोविड संकट के दौरान समाज हित में सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रदेश के स्काउट एवं गाईड काफी सक्रिय, कर्तव्यपरायण और समर्पित हैं और प्रत्येक क्षेत्र में समय पर अपनी सेवाएं देने के लिए तत्पर रहते हैं।
गोविंद ठाकुर ने कहा कि हमारे देश में शांति और भाईचारा बना रहे, इसी कामना के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की शुभकामनाएँ दी।















