डीएनएन दाड़लाघाट (आशीष गुप्ता)
जिला सोलन के अंतर्गत आने वाले कुनिहार क्षेत्र के जाडली गाँव मे एक गुफा के निकलने की बात सामने आई है। कुनिहार सोलन सड़क से लगभग 200 मीटर की ऊँचाई में निकली उक्त गुफा के निकलने का पता जब आस पास के लोगो को लगा तो उसे देखने के लिये उमड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उक्त गुफा में रह रहे साथु प्रेमानन्द के अनुसार यह गुफा सोलन के राज वंश घराने से तालुक रखती है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व अचानक इस गुफा के रहस्य लोगो के सामने आया जैसे जैसे यह रहने वाले सन्त ग्रमीणों ने इस पहाड़ी से पत्थरो को हटाना शुरू किया वैसे वैसे इसका आकार बढ़ता गया।अभी उक्त गुफा में तीन चार गलियारे दिखाई दिए जा रहे हैं। जो इतने तंग है कि उसमे प्रवेश नही किया जा सकता। अभी भी इस गुफा का रहस्य खुलने के लिए खुदाई जारी है। यहाँ रहने वाले साधु प्रेमामानंद महाराज ने बताया कि जिस पहाड़ी पर यह गुफा निकली है यह जिला सोलन का रायकोट किला है।व इसका उल्लेख शिवमहापुराण में भी आता है।उन्होंने कहा कि गुफा के ऊपर रायकोट किला भी है जिसे खोजना अभी बाकी है।अगर गुफा की बात कही तो इस गुफा में जगह जगह उभार है ऐसा प्रतीत है कि जैसे यहाँ कभी पानी टपकता हो।50 वर्षीय प्रेमानंद महाराज ने बताया कि वे अपने गुरु श्री श्री पूर्णानंद एक हजार आठ के आदेश के अनुसार 2017 से भ्रमण पर निकले व जिला सोलन के अर्की के शिव गुफा लुटरू महादेव में सर्वप्रथम आए थे वहां से जखोली होते हुवे हनुमान मंदिर बन्ना बनिया देवी पहुँचे।किसी गामीण ने उकत स्थान पर खोज करने को कहा जिसके बाद इस गुफा का रहस्य सामने आया व।उन्होंने बताया कि जैसे ही यंहा पहला पथ्थर हटाया तो बड़े से सांप ने दर्शन दिए जो बाद में कंही चट्टानों में लुप्त हो गया।अभी गुफा को देखने के लिए काफी लोग आ रहे हैं उनके बैठने के लिए गुफा में ही स्थान ग्रामीणों के सहयोग से बनाया जा रहा है।
















