गीता आदर्श स्कूल के बच्चों ने शिल्ली गांव में लगभग 80 पौधे लगाए

Others Solan

DNN  सोलन

11 जुलाई । सोलन के गीता आदर्श स्कूल में वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा सोलन के साथ लगते शिल्ली गांव में लगभग 80 पौधे लगाए गए। इसके अलावा लोगों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता लाने के उद्देश्य से लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्य स्नेह शर्मा ने कहा कि स्कूल समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करता है ताकि बच्चों में गतिविधियों के माध्यम से विभिन्न जागरूकता लाई जा सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण को लेकर जागरूकता लाने का प्रयास किया गया है।

Latest News