गीता आदर्श में सेंट ल्यूक्स ने मारी बाजी, अन्य स्कूलों ने भी दी टक्कर

Education Solan

DNN सोलन 

गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर गीता भाषण एवं कनिष्ठ-वरिष्ठ वर्ग के श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
गीता भाषण प्रतियोगिता में प्रथम सेंट ल्यूक्स स्कूल के युवराज, द्वितीय गुरुकुल इंटरनेशनल विद्यालय के रमणीक अटल, तृतीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चायल की आंचल शर्मा रही। सांत्वना पुरस्कार सर्वहितकारी स्कूल कुमारहट्टी की आंचल ने जीता।
कनिष्ठ वर्ग श्लोकोच्चारण में प्रथम गुरुकुल इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रिया ठाकुर, द्वितीय लॉरेट पब्लिक स्कूल शिमला की सृष्टि कश्यप, तृतीय पुरस्कार बाल भारत पब्लिक स्कूल के रूद्रांश ने प्राप्त किया। सान्तवना पुरस्कार रोज़बड पब्लिक स्कूल चम्बाघाट की आलिया ठाकुर ने प्राप्त किया।
वरिष्ठ वर्ग श्लोकोच्चारण में प्रथम रावमापा कण्डाघाट की वैष्ण्वी, द्वितीय सर्वहितकारी पब्लिक स्कूल कुमारहट्टी की मन्नत ठाकुर, तृतीय स्थान रावमापा ओच्छघाट की साक्षी ने प्राप्त किया। सान्तवना पुरस्कार गुरुकुल इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल की अनुषा जोशी को दिया गया।
गीता आश्रम समिति तथा गीता आदर्श विद्यालय के प्रधान हेमराज गोयल, एल.के. बंसल, डी.एन. गुप्ता, एस.एन. कपूर आदि सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और युक्तिधर शर्मा, नरेश शर्मा, ऊषा आनन्द, कौमुदी डल, सुनीता शर्मा, श्रीराम कृष्ण कौशिक ने निर्णायक मंडल में भूमिका निभाई।

News Archives

Latest News