गिला व सुख कूड़ा अलग-अलग न देने पर 53 लोगों के चालान

Himachal News Others Politics Solan

DNN सोलन

सोलन नगर निगम ने गिला व सुख कूड़ा अलग-अलग लेने को लेकर 1 फरवरी से मुहिम चलाई है। लोगों से अब यही प्रक्रिया अपनाने के लिए कहा गया है। दूसरी ओर नगर निगम ने ऐसे लोगों के चालान भी शुरू कर दिए हैं जो इस प्रक्रिया को नहीं अपना रहे हैं ।

Watch Video

इसी कड़ी में 1 फरवरी से 17 फरवरी तक नगर निगम के कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी करके लोगों को चैक भी कर रहे हैं और अब तक ऐसे 53 लोगों के चालान कर चुके हैं इन चलानो से नगर निगम ने करीब 13000 रुपए जुर्माना विभिन्न लोगों को किया है । नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉक्टर योगेश गुप्ता ने बताया कि फिलहाल नगर निगम अभी जिला व सुख कूड़ा अलग-अलग ना देने वालों के चलन करके जुर्माना ढाई सौ रुपए तक वसूल रही है भविष्य में यदि यही लोग दोबारा से इसी प्रकार की गलती करते हैं तो 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा।

News Archives

Latest News