गहरी खाई में गिरी पिकअप, 9 की दर्दनाक मौत जांच में जुटी पुलिस

Crime Himachal News National/International Sirmaur

DNN नाहन

सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में सोमवार शाम दर्दनाक हादसा पेश आया है, जिसमें 9 लोगों की मौत की सूचना मिली है। हादसा टिंबी-बकरास सड़क मार्ग पर पेश आया है। बताया जा रहा है कि बारात में जा रही यह पिकअप गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें फिलहाल 9 लोगों की मौत की खबर मिली है। मामले की पुष्टि पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि बारात में जा रही पिकअप पशोग के पास दुर्घटना ग्रस्त हुई है। अभी 9 लोगों के शव बरामद हुए है। मामले को लेकर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

News Archives

Latest News