गर्मियों में आगजनी की घटनाओं को लेकर नाहन अग्निशमन विभाग हुआ मुस्तैद

Himachal News Others

DNNनाहन

24 मार्च। गर्मियों में आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर सिरमौर जिला में अग्शिमन विभाग पूरी तरह से अलर्ट पर है। इसी के तहत जिला मुख्यालय नाहन में भी अग्शिमन विभाग द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। यहां विभाग आइपीएच विभाग के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थलों पर लगाए गए 40 फायर हाइड्रेण्ड का निरीक्षण कर रहा है, ताकि क्रियाशील फायर हाइड्रेण्ड का पता लगा कर कार्य न करने वाले फायर हाइड्रेण्ड को समय रहते दुरुस्त किया जा सके।अग्निशमन केंद्र नाहन के जिला अग्निशमन अधिकारी राम कुमार शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम में होने वाली आगजनी की घटनाओं को लेकर विभाग पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी में नाहन शहर में स्थापित सभी फायर हाइड्रेण्ड का आइपीएच विभाग के साथ मिलकर निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्य करने वाले हाइड्रेण्डस का पता लगाया जा सके। इसके बाद विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी, जिसके बाद कार्य न करने वाले फायर हाइड्रेण्ड को जल्द दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शर्मा ने कहा कि नाहन शहर के मुख्य स्थानों पर तकरीबन 40 फायर हाइड्रेण्ड स्थापित किए गए है, जिनका सभी का निरीक्षण किया जा रहा है।
बाइट-राम कुमार शर्मा अग्निशमन अधिकारी नाहन
बता दें की नाहन शहर में अनेक स्थानों पर अग्निशमन विभाग की गाड़ियां पहुँचने में समस्या पेश आती है। ऐसे में फायर हाइड्रेण्ड द्वारा अग्निशमन विभाग के कर्मियों को आगजनी की घटनाओं के समय आग पर काबू पाने में यह फायर हाइड्रेण्ड एक अहम भूमिका निभाने वाले साबित होते है।

News Archives

Latest News