DNN सोलन (झावेंद्र)
गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों के विवाह करवाने में सोलन की संस्था मां शूलिनी सेवादल अहम भूमिका निभा रही है। रविवार को भी इस संस्था ने एक गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटी की शादी करवाई। सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक कुमारी कविता शाही निवासी कंडाघाट व बिट्टू कुमार निवासी वार्ड नंबर आठ सोलन वैवाहिक बंधन में बंधे।
यहां शूलिनी सेवादल के प्रधान सुशील चौधरी के नेतृत्व में सेवादल के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने बारातियों का स्वागत किया और शादि समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद मां शूलिनी सेवादल सोलन के प्रधान सुशील चौधरी, महासचिव मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान अमृत लाल अग्रवाल, उपप्रधान एमल झांबा, संयुक्त सचिव सन्नी बंसल, कोषाध्यक्ष पंकज बंसल, विरेंद्र जसवाल, संदीप गुप्ता व जितेंद साहनी सहित अन्यों ने वर बधु को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद जीवन की कामना की। कविता को सेवादल की तरफ से घरेलू उपयोग में आने वाला सामान उपहार स्वरूप भेंट किया। मां शूलिनी सेवादल के प्रधान सुशील चौधरी ने बताया कि अब तक सेवादल कुल 9 गरीब परिवार से संबंध रखने वाली बेटियों की शादियां करवा चुका है।















