गत्ता उद्योग संघ अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरा

Baddi + Doon Others Solan

DNN बद्दी
बददी बरोटीवाला नालागढ़ औद्योगिक क्षेत्र के गत्ता पेटी निर्माता उद्योगपति आज अपनी मांगों को लेकर सड़कों पे उतर आए। रोषपूर्वक प्रदर्शन करते हुए उद्यमियों ने गाडियों पर पोस्टर लगाकर प्रदर्शन भी किया। बीबीएन गत्ता उद्योग संघ के पदाधिकारी सर्वप्रथम निमंत्रण रिजोर्ट में एकत्रित हुए और वहां से संगठन के अध्यक्ष हेमराज चौधरी व महामंत्री अशोक राणा की अध्यक्षता में रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बददी बरोटीवाला रोड से गुजरते हुए होटल ली-मैरियट किशनपुरा पर खत्म की गई रैली में लगभग 50 गाडियों पर बैनर लगा कर 20 प्रतिशत रेट बढाने की मांग की। ली-मैरियट परिसर में पहुंचने के बाद वहां एक हंगामी बैठक का आयोजन किया गया जिसमें गत्ता पेटी का रेट न बढ़ाने पर रोष जाहिर किया गया। बीबीएनपीए के अध्यक्ष हेमराज चौधरी व प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने बताया कि पिछले तीन माह में क्रा ट पेपर व अन्य कच्चे माल में 20 प्रतिशत से ज्यादा की बढोतरी हो गयी है और हमारे ग्राहक रेट नही बढ़ा रहे है जिसमे बीबीएन की 125 समेत व राज्य की लगभग 300 फैक्टरियां बंद होने की नौबत आ गई हैं। उन्होंने अपने सभी वेण्डरों व बडे उद्यमियों से आग्रह किया कि वह गत्ता उद्योग के 20 प्रतिशत बढाओ अन्यथा राज्य का गत्ता निर्माता उद्योग बन्द हो जाएगा। हि.प्र गता उद्योग के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी उपस्थित हुए सुरेंद्र जैन ने कहा की हि प्र. में 300 से ज्यादा गता उद्योग हैं जिसमें अधिकांश बददी की तरफ हैं। काफ्रट पेपर चाईना में एक्सपोर्ट देने के कारण लोकल मार्केट में पेपर की कमी होने के कारण रेट बढ रहे है। महामंत्री अशोक राणा ने बताया कि हम पिछले एक माह से रेट बढवाने का प्रयास कर रहे है लेकिन कोई भी वेंडर रेट नहीं बढा रहा है। हम लगातार नुकसान में अपने यूनिट नहीं चला सकते। संस्था के मार्गदशर्क मंडल के सदस्य वी.आर. वर्मा ने बताया कि हम सरकार को टैक्स के रूप में 100 करोड से भी ज्यादा दे रहे हैं। राज्य सरकार को प्रदेश में पेपर मिलें खोलनी चाहिए। प्रदेश में इस समय केवल 7 पेपर मिल्स हैं। जो केवल माह में 800-1000 टन कच्चा माल बनाती है। विशाल गोयल ने बताया कि जबकि हिमाचल में 1200 करोड से ज्यादा टर्न ओवर है वहीं 20000 से ज्यादा लोगो को रोजगार भी दे रखा हैं। सुशील सिंगला ने कहा अगर उद्योग बन्द हुए तो टैक्स और राजस्व गिरेगा ओर बेरोजगारी बढेगी। बैंको का पैसा भी डूब जाएगा । बैठक में गत्ता उद्योग संघ के प्रधान हेमराज चौधरी, महामंत्री अशोक राणा, राज्य वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र जैन, वरिष्ठ सदस्य वी आर वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील सिंगला, विशाल गोयल , अजय जैन , सुनील गुप्ता ,अमन सैनी अमित गर्ग, बलराम , उदयवीर, विवेक सिंगला, मोदित अग्रवाल, अजय बस्सी, अमन सैनी, ओम प्रकाश, सतीश सैनी, के.के.बंसल, गौरव गर्ग, रमन अग्रवाल, नवीन वत्स व कौशल इंदर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

News Archives

Latest News