खेल रहे बच्चे को उठाने वाला व्यक्ति किया पुलिस के हवाले

Crime Sirmaur

DNN नाहन
16 अप्रैल। सिरमौर में लोगों कि जागरूकता के चलते एक बच्चे का अपहरण होने से टल गया। कालाअंब के तहत यह मामला सामने आया है। जहां पर एक व्यक्ति ने एक बच्चे का अपहरण करने की कोशिश कि लेकिन लोगों कि जागरूकता के चलते बच्चे को समय रहते बचा लिया गया।

घटना कि सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची व आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू करदी हैं। जांच में पुलिस फिलहाल इस मामले को अपहरण का नहीं मान रही है। वहीं ग्रामीणों द्वारा पुलिस को जानकारी दी गई कि कुछ बच्चे खेल रहे थे तभी एक व्यक्ति ने उन बच्चो में से एक छोटे बच्चे को उठा कर भागने लगा तभी लोगो द्वारा उसे पकड़ लिया गया।

वहीं डीएसपी हैडक्वार्टर परम देव ठाकुर ने कहा कि मामला अपहरण का नहीं लग रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि आरोपी व्यक्ति ने शराब का सेवन किया हुआ था, जिसका मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस मामले की बारिकी से जांच में जुटी हुई है।

News Archives

Latest News